Gambhir का Virat Kohli को न्यौता; Kohli ख़ामोश!




कुछ ठीक नहीं लग रहा है। Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) का कार्यकाल 8-10 दिन में शुरू होना है। जुलाई 27 (July 27) से श्रीलंका (Sri Lanka) के ख़िलाफ़ सीरीज शुरू होनी है। 3 T20 के मैच और 3 ही ODI के मैच होने हैं। सबको देखना है को Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) अपनी नयी पारी की शुरुआत कैसे करते हैं। जहां Rahul Dravid (राहुल द्रविड़) बिलकुल शांत थे, Gautam Gambhir (गौतम गंभीर)  उतने ही उत्तेजक। बात बात पर अपना आपा खो देते हैं। लोगों को ये भी उत्सुकता है कि Virat Kohli (विराट कोहली) से उनकी कैसी बनेगी। उधर Virat Kohli (विराट कोहली) हैं, वो कोई संकेत ही नहीं दे रहे हैं कि वो श्रीलंका (Sri Lanka) की सीरीज खेलेंगे या नहीं। जिस दिन मुंबई (Mumbai) सड़कों पर टीम (Team) के स्वागत के लिए उतर आई थी, उसी रात को Virat Kohli (विराट कोहली) अपने परिवार के पास लंदन (London) चले गए थे। उसके बाद से पत्नी Anushka Sharma (अनुष्का शर्मा) और बेटी वामिका (vamika kohli) के साथ लंदन (London) में एक कीर्तन में नज़र आया। कीर्तन था Krishnadas (कृष्णदास) का। आप भी देखिए Virat Kohli (विराट कोहली) को Krishnadas (कृष्णदास) के कीर्तन में। Krishnadas (कृष्णदास) असल में Neem Karoli Baba (नीम करोली बाबा) के शिष्य है। Virat Kohli (विराट कोहली) और Anushka Sharma (अनुष्का शर्मा) भी Neem Karoli Baba (नीम करोली बाबा) को बहुत मानते हैं। कीर्तन-वीर्तन तो हुआ पर Virat Kohli (विराट कोहली) श्रीलंका (Sri Lanka)  के लिये खेलने वापस आएँगे इस पर अभी भी संदेह बना हुआ है। आईपीएल (IPL) से पहले इंग्लैंड (Endland) के ख़िलाफ़ जो पाँच टेस्ट मैचों की श्रृंखला हुई थी उसमें Virat Kohli (विराट कोहली) ग़ायब थे। क्योंकि Virat Kohli (विराट कोहली) के घर में एक नया मेहमान आने वाला था। अब श्रीलंका (Sri Lanka) से पहले भी उनकी तरफ़ से सन्नाटा हैं। उधर Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) ने अपना फ़रमान जारी कर दिया है कि वो हर सीनियर प्लेयर को (Sri Lanka) में देखना चाहते हैं: चाहे वो Virat Kohli (विराट कोहली) हों, Rohit Sharma (रोहित शर्मा) हों, या Jasprit Bumrah (जसप्रीत बुमराह)। Virat Kohli (विराट कोहली) की तो चुप्पी है ही, Rohit Sharma (रोहित शर्मा) की तरफ़ से भी कोई संकेत नहीं हैं। फ़िलहाल Rohit Sharma (रोहित शर्मा) भी इंग्लैंड (England) में हैं। उधर Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) ने पहले ही मना कर दिया है कि वो निजी कारणों की वजह से श्रीलंका (Sri Lanka) नहीं जाएँगे। अगर Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) होते तो T20 का कप्तान उन्हें ही बनाया जाता। उनकी ग़ैर मौजूदगी में Shubman Gill (शुबमन गिल) को कप्तान बना के ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) भेजा गया था। अब Shubman Gill (शुबमन गिल) कप्तान बने रहेंगे या कप्तानी Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) को सौंप दी जाएगी, ये भी साफ़ नहीं है। आख़िर Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) सीनियर हैं Shubman Gill (शुबमन गिल) से। अगर उनकी एंकल की चोट ना होती तो वो शायद T20 के कप्तान बने रहते। जहां तक Rohit Sharma (रोहित शर्मा) का प्रश्न है , वो पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने T20 क्रिकेट (T20 Cricket) से संन्यास ले लिया है। Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) की ऐसे में छटपटाहट समझी जा सकती है। वो टीम (Team) के साथ अपना सामंजस्य बैठा लेना चाहते हैं। क्योंकि इसके बाद नवंबर (Novamber) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) का बड़ा दौरा हैं जिसमें इंडिया (INDIA) पाँच टेस्ट मैच खेलेगी। Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) चाहेंगे कि उनके संबंध Virat Kohli (विराट कोहली) से अच्छे रहें। पहले उनके संबंधों को लेकर काफ़ी चर्चा रही है। अब Gautam Gambhir (गौतम गंभीर)  इंतज़ार में तो बैठे ही हैं, चयनकर्ता भी अंधेरे में हैं। Ajit Agarkar (अजीत आगरकर) की चयन समिति चाहती है कि बड़े खिलाड़ी बतायें कि उनके इरादे क्या हैं उस हिसाब से टीम (Team) का चयन हो। Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) बिलकुल नहीं चाहेंगे कि टीम (Team) कमजोर हो। अपने ही घर में श्रीलंका (Sri Lanka) को हराना कोई बच्चों का खेल नहीं है। Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) हर हाल में नहीं चाहते हैं कि उनकी पहली ही सीरीज में टीम इंडिया (Team India) को हार का मुँह देखना पड़े। बड़े ठसके के साथ वो टीम इंडिया (Team India) के कोच (Coach) बने हैं। अभी स्तिथि ये भी साफ़ नहीं है कि Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) को अपने मन का सपोर्ट स्टाफ मिलता भी है या नहीं। वो नया बैटिंग, बोलिंग और फ़ील्डिंग कोच चाहते हैं। फ़िलहाल ऐसा लग रहा है कि कोच साहब तो मैदान पर हैं। पर बाक़ी के सभी खिलाड़ी और चयनकर्ता ग़ायब हैं। यानी मोहौल में सस्पेंस है।